आफताब फारुकी
बेगूसराय (PNN24 News): बिहार के बेगूसराय जिले से निर्भया कांड जैसी रोंगटे खड़े कर देने वाली अमानवीय क्रूरता का मामला प्रकाश में आया है। यहां एक शादीशुदा महिला को बंधक बनाकर पांच बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दरिंदगी यहीं नहीं रुकी, आरोपियों ने महिला के पूरे शरीर पर ब्लेड से अनगिनत वार किए और उसके निजी अंग (प्राइवेट पार्ट) में जबरन कारतूस, पत्थर और लकड़ी के टुकड़े ठूंस दिए। पीड़िता को अत्यंत गंभीर हालत में बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड के बाद महिला के पेट और गुप्तांग से इन चीजों को बाहर निकालने की पुष्टि की है।
सदर अस्पताल में दोबारा दर्ज कराए गए बयान में पीड़िता ने 11 जून की रात हुई उस भयावह दास्तान को बयां किया:
इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस और अस्पताल प्रशासन की शुरुआती लापरवाही भी उजागर हुई है:
पीड़िता का गंभीर आरोप है कि वारदात के पहले ही दिन (12 जून) उसने स्थानीय पुलिस को इसकी लिखित सूचना दी थी। पुलिस ने मामला तो दर्ज किया, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की और न ही पीड़िता का सही ढंग से इलाज सुनिश्चित कराया। चौंकाने वाली बात यह भी है कि तीन महीने पहले भी इन्हीं बदमाशों ने महिला के घर में घुसकर बलात्कार का प्रयास, मारपीट और लूटपाट की थी, जिसका मुकदमा पहले से दर्ज था।
मामला मीडिया में आने और तूल पकड़ने के बाद बेगूसराय पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर सदर DSP आनंद कुमार पांडे और सदर DSP दुर्गा कुमारी महिला पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़िता का नए सिरे से मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराया।
मामले की कमान संभाल रहे सदर DSP आनंद कुमार पांडेय ने बताया:
“महिला का बयान और मेडिकल रिपोर्ट पूरी तरह सच बयां कर रहे हैं। महिला के इंटरनल पार्ट्स से बुलेट (कारतूस) और अन्य टुकड़े निकाले गए हैं। पुलिस इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है। सभी आरोपियों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और कोर्ट में स्पीडी ट्रायल (Speedy Trial) चलाकर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, यदि शुरुआती जांच में स्थानीय पुलिसकर्मियों की ढिलाई या लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त दंडात्मक कार्रवाई होगी।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…