महविश कुरैशी
PNN24 News: दिल्ली में जारी पानी के गंभीर संकट के बीच सियासत पूरी तरह गर्मा गई है। इस बार केंद्र बिंदु कोई नीति या टैंकर माफिया नहीं, बल्कि खुद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का एक बयान है। मुख्यमंत्री एक बार फिर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों और विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई हैं। दिल्ली में पानी की कमी की जो वजह उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बताई है, उसे सुनकर सोशल मीडिया पर तंज और मीम्स की बाढ़ आ गई है।
दरअसल, दिल्ली में पानी की किल्लत पर बोलते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विज्ञान का एक ऐसा तर्क दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा:
“पानी की कितनी दिक्कत हो रही है। आजकल के समय में जब इतनी भरी गर्मी पड़ रही है। पानी हमारा जो आता है, बीच में कुछ पानी इवैपोरेट (भाप बनकर उड़ जाना) हो जाता है, तो उसके कारण कमी हो जाती है।”
जैसे ही मुख्यमंत्री का यह बयान सामने आया, विपक्षी पार्टियों ने इसे लपक लिया और सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के इस ‘वैज्ञानिक ज्ञान’ को लेकर घेराबंदी शुरू कर दी।
कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने मुख्यमंत्री के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर बीजेपी और दिल्ली सरकार पर करारे प्रहार किए हैं:
विपक्षी नेताओं के अलावा आम सोशल मीडिया यूजर्स भी मुख्यमंत्री के इस इवैपोरेशन (वाष्पीकरण) वाले तर्क पर खूब मजे ले रहे हैं और तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं।
यह कोई पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने किसी बयान को लेकर विवादों या चर्चा में आई हैं। इससे पहले भी वे दिल्ली के प्रदूषण यानी एक्यूआई (AQI) और राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े अपने बयानों की वजह से विपक्षी दलों के तीखे निशाने पर रह चुकी हैं। बहरहाल, दिल्ली की जनता जहां बूंद-बूंद पानी को तरस रही है, वहीं मुख्यमंत्री का यह बयान अब एक बड़ा राजनैतिक मुद्दा बनता जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…