शफी उस्मानी
PNN24 News: मणिपुर में शांति बहाली की कोशिशों के बीच एक बार फिर हिंसा की आग भड़क उठी है। राज्य के कांगपोकपी जिले के लोइबोल खुलेन गांव में शुक्रवार तड़के भारी हथियारों से लैस संदिग्ध उग्रवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर तीन स्थानीय नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया। उग्रवादियों ने न सिर्फ निर्दोष ग्रामीणों पर गोलियां बरसाईं, बल्कि गांव के कई घरों को भी आग के हवाले कर दिया। इस ताज़ा हमले के बाद मणिपुर के कुकी और नगा समुदायों के बीच एक नया और गंभीर तनाव पैदा हो गया है।
कांगपोकपी थाने के प्रभारी (SHO) मिन किपगेन ने इस खौफनाक वारदात की पुष्टि की है।
मृतकों की पहचान: पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस हमले में मारे गए लोगों की पहचान लेटखोंगम हाओकिप, उनकी पत्नी टिनमेरी हाओकिप और एक अन्य ग्रामीण जांगमिनलाल हाओकिप के तौर पर हुई है। ये सभी मृतक इसी लोइबोल खुलेन गांव के मूल निवासी थे।
इस बीच कुकी-ज़ो (Kuki-Zo) जनजातियों का प्रतिनिधित्व करने वाली शीर्ष सामाजिक और राजनैतिक संस्था, ‘कुकी इनपी मणिपुर’ ने इस कायरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। संस्था ने इसके लिए सीधे तौर पर नगा चरमपंथी संगठन एनएससीएन-आईएम (NSCN-IM) और उसके कथित प्रॉक्सी समूह जेडयूएफ-के [ZUF(K)] पर उंगली उठाई है।
गौरतलब है कि मणिपुर पिछले तीन सालों (मई 2023) से लगातार जातीय तनाव और हिंसा की आग में झुलस रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…