महविश कुरैशी
नई दिल्ली (PNN24 News): पिछले साल मई 2025 में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकी बुनियादी ढांचे को नेस्तनाबूद करने के लिए चलाए गए भारतीय सशस्त्र बलों के गुप्त और आक्रामक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर एक बहुत बड़ा आधिकारिक खुलासा हुआ है। केंद्र सरकार ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि इस सैन्य अभियान के दौरान देश के छह वीर सपूतों ने अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। इन सभी छह जांबाजों के नाम अब नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (National War Memorial) की ‘वॉल 3D’ पर साल 2025 के खंड में ‘रोल ऑफ ऑनर’ के तहत स्वर्णिम अक्षरों में अंकित कर दिए गए हैं।
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की वेबसाइट पर प्रकाशित आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस बहु-सेवा और संयुक्त सैन्य ऑपरेशन में थलसेना और वायुसेना दोनों के निम्नलिखित वीरों ने शहादत का जाम पिया था:
इन नामों में राइफलमैन सुनील कुमार को मरणोपरांत वीरता के प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘वीर चक्र’ और सार्जेंट सुरेंद्र कुमार को ‘वायु सेना पदक’ से सम्मानित किया जाना यह साफ करता है कि ऑपरेशन के दौरान भारतीय जांबाजों ने अदम्य साहस का परिचय दिया था।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक कायराना आतंकी हमला हुआ था, जिसमें अधिकांश पर्यटकों समेत २६ निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी। इस बर्बरता का कड़ा प्रतिशोध लेने के लिए भारतीय सेना और वायुसेना ने ७ मई २०२५ की तड़के संयुक्त रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत की। इस बेहद गुप्त और सटीक ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने सीमा पार पाकिस्तान और पीओके (PoK) में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 9 मुख्य आतंकी ठिकानों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया था। इस चार दिवसीय भीषण संघर्ष के बाद, 10 मई 2025 को दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशकों (DGMO) की उच्च स्तरीय बातचीत के बाद युद्धविराम पर सहमति बनी थी।
युद्ध स्मारक पर नामों के चस्पा होते ही समूचा विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 28 जुलाई 2025 को लोकसभा में दिए उस बयान का वीडियो साझा कर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है, जिसमें उन्होंने जोर देकर विपक्ष से कहा था— “इस ऑपरेशन में क्या हमारे जांबाज सैनिकों को कोई क्षति पहुंची है, तो उसका उत्तर है नहीं।”
चौतरफा घिरने के बाद रक्षा मंत्रालय और प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट-चेक टीम ने एक आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…