आदिल अहमद
नई दिल्ली (PNN24 News): भारतीय राजनीति के इतिहास में आज का दिन (10 जून 2026) एक बहुत बड़े रिकॉर्ड के रूप में दर्ज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले पहले ‘निर्वाचित प्रधानमंत्री’ बन गए हैं. पीएम मोदी ने लगातार 4,399 दिन प्रधानमंत्री पद पर रहकर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों (1952 के पहले आम चुनाव के बाद निर्वाचित अवधि) के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. जहां इस मौके पर भारत मंडपम में एनडीए के घटक दल पीएम मोदी के इस 12 साल के सफल कार्यकाल का जश्न मना रहे हैं, वहीं कांग्रेस ने इस रिकॉर्ड को एक ‘मनगढ़ंत और तकनीकी’ ढोंग बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस रिकॉर्ड पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक बेहद लंबा और तीखा पोस्ट साझा किया. जयराम रमेश ने लिखा:
“मिस्टर मोदी ने भले ही आज एक ‘स्व-घोषित और संदिग्ध रूप से तैयार’ उपलब्धि (Milestone) हासिल कर ली हो, लेकिन सच यह है कि वह आज भारत के गले का एक बड़ा बोझ (Millstone) बन गए हैं. वह एक ऐसे नेता हैं जो अपनी आंखों के सामने देश में लोकतंत्र की बेरहमी से हत्या होते हुए देख रहे हैं और उसके खुद जिम्मेदार हैं.”
जयराम रमेश ने मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान देश की प्रमुख संस्थाओं की स्वायत्तता खत्म होने का गंभीर आरोप लगाया:
कांग्रेस नेता ने इतिहास के पन्नों को पलटते हुए दोनों प्रधानमंत्रियों के तीनों कार्यकालों के संख्या बल और जनसमर्थन की तुलना कर पीएम मोदी पर तंज कसा:
इस विवाद के बीच वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी इसे बीजेपी का ‘प्रोपेगैंडा’ करार दिया है. वास्तव में, पंडित जवाहरलाल नेहरू कुल 16 साल और 286 दिन (टोटल 6,130 दिन) देश के प्रधानमंत्री रहे थे, जो आज भी भारत के इतिहास में सबसे लंबा कार्यकाल है.
हालांकि, तकनीकी रूप से नेहरू का 1947 से 1952 तक का पहला 5 साल का कार्यकाल एक ‘अंतरिम सरकार’ (Interim Government) के प्रमुख के तौर पर था, क्योंकि देश में पहला आम चुनाव 1951-52 में हुआ था. बीजेपी और केंद्र सरकार इसी तकनीकी पहलू को आधार बनाकर साल 1952 के पहले आम चुनाव के बाद के दिनों की गिनती कर रही है, जिसके अनुसार चुने जाने के बाद नेहरू लगातार 4,398 दिनों तक पीएम रहे थे, जबकि नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 से लेकर आज (10 जून 2026) तक लगातार निर्वाचित रहकर 4,399 दिन पूरे कर इतिहास रच दिया है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…