महविश कुरैशी
PNN24 News): पश्चिम एशिया के समुद्र में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर एक बेहद गंभीर और जानलेवा संकट खड़ा हो गया है। ओमान की खाड़ी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में एक ही हफ्ते के भीतर भारतीय चालक दल (Crew) वाले तीन कमर्शियल जहाजों पर अमेरिकी हमलों ने नई दिल्ली से लेकर वॉशिंगटन और तेहरान तक हड़कंप मचा दिया है। इस अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में तीन निर्दोष भारतीय नाविकों की मौत के बाद भारत सरकार ने अमेरिका के खिलाफ बेहद कड़ा और सख्त रुख अख्तियार कर लिया है, जबकि ईरान ने इसे अमेरिकी प्रशासन की ‘घिनौनी समुद्री डकैती’ करार दिया है।
यह पूरा खूनी घटनाक्रम तब आधिकारिक रूप से सामने आया जब अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने स्वीकार किया कि उसने 9 जून को ओमान के तट के पास ‘MT सेट्टेबेलो’ (MT Settebello) नाम के एक कमर्शियल जहाज को निशाना बनाया था:
भारतीय नागरिकों की मौत और अपने व्यापारिक जहाजों पर हुए इस हमले से भारत सरकार बेहद नाराज है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने नई दिल्ली में वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक (Senior US Diplomat) को तलब कर पहले ही अपनी सख्त आपत्ति दर्ज कराई थी।
इसके बाद, शनिवार 13 जून की शाम भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सीधे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) से फोन पर बात की और भारत का कड़ा विरोध दर्ज कराया। जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा:
“आज शाम अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की। मैंने खाड़ी में अमेरिकी नौसेना द्वारा किए गए हमलों पर भारत की कड़ी आपत्ति और विरोध को दोहराया है, जिसमें हमारे तीन भारतीय नाविक मारे गए। कमर्शियल (व्यापारिक) जहाजों के खिलाफ ऐसी जानलेवा सैन्य कार्रवाई को किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता।”
इस बीच, खुद को पाक-साफ दिखाने और वैश्विक दबाव से बचने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 12 जून को अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘ट्रुथ सोशल’ पर सारा दोष ईरान के मढ़ने की कोशिश की। ट्रंप ने दावा किया, “कल रात स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ईरान के ड्रोन हमले को अमेरिकी सेना ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। यह हरकत मंजूर नहीं है, वे सुधर जाएं।”
ट्रंप के इस दावे को भारत में स्थित ईरानी दूतावास और ईरान के विदेश मंत्रालय ने पूरी तरह से ‘झूठा और बेबुनियाद’ बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया।
एक ही हफ्ते में तीन भारतीय क्रू वाले जहाजों पर हमलों से भारत सरकार बेहद चिंतित है। रक्षा मंत्रालय और जहाजरानी मंत्रालय (Shipping Ministry) ने संबंधित सुरक्षा एजेंसियों और भारतीय नौसेना (Indian Navy) को खाड़ी के समुद्री मार्ग में ‘हाई अलर्ट’ पर रहने के निर्देश दिए हैं ताकि उस रूट से गुजरने वाले अन्य भारतीय जहाजों और नाविकों को सुरक्षित बफर जोन दिया जा सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…