शफी उस्मानी
वाराणसी (PNN24 News): शहर के चर्चित ASG आई हॉस्पिटल में कथित चिकित्सीय लापरवाही के चलते 7 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत के मामले को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली ने बेहद गंभीरता से लिया है। आयोग ने मामले का प्रथम दृष्टया संज्ञान लेते हुए वाराणसी के जिलाधिकारी (DM) और पुलिस आयुक्त (Police Commissioner) को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट (Action Taken Report – ATR) प्रस्तुत करने का कड़ा निर्देश दिया है।
यह गंभीर प्रकरण 7 वर्षीय मासूम अन्या (अनाया) रिजवान की दुखद मृत्यु से जुड़ा हुआ है।
पीड़िता की माता आफरीन बानो (पत्नी रिजवान) की ओर से उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में याचिका दाखिल की गई थी। शिकायत के अनुसार:
आयोग के समक्ष प्रस्तुत शिकायत में पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष न्याय के लिए मांग की है कि:
NHRC ने निर्देश दिया है कि संबंधित अधिकारी अपनी निष्पक्ष जांच रिपोर्ट HRCNet Portal के माध्यम से तय समय सीमा में अपलोड करें।
मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा:
“राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा लिया गया यह संज्ञान पीड़ित परिवार के न्याय संघर्ष में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। हमें पूरा विश्वास है कि प्रशासन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए पारदर्शी जांच सुनिश्चित करेगा, जिससे मासूम बच्ची की मौत के असली कारण उजागर हो सकेंगे और दोषी पाए जाने वाले डॉक्टरों या अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।”
इस प्रकरण में पीड़ित परिवार की ओर से अधिवक्ताओं की मजबूत टीम— अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी, अधिवक्ता राजेश त्रिवेदी, अधिवक्ता आशुतोष शुक्ला, अधिवक्ता राजकुमार तिवारी और अधिवक्ता दीपक वर्मा लगातार विधिक मंचों पर पैरवी कर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…