आदिल अहमद
नई दिल्ली/देहरादून (PNN24 News): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 अप्रैल 2026 को राष्ट्र को समर्पित किए गए बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता पर उद्घाटन के महज दो महीने बाद ही गंभीर सवालिया निशान लग गए हैं। एक्सप्रेसवे के एक हिस्से में सड़क धंसने और गहरे गड्ढे बनने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में हरकत में आई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने जहाँ मरम्मत का दावा किया है, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे ‘भ्रष्टाचार का जीता-जागता नमूना’ करार दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चलती सड़क के बीचों-बीच अचानक गड्ढे उभर आए हैं और सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान उस मार्ग से गाड़ियां गुजर रही थीं, जिससे किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता था।
यात्रियों की सुरक्षा को ताक पर रखने वाली इस लापरवाही पर NHAI ने सफाई देते हुए कहा:
“दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर बारिश के बाद सड़क धंसने से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए हमें खेद है। उस प्रभावित हिस्से को फिलहाल दुरुस्त कर दिया गया है और सामान्य ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है।”
सड़क धंसने के तकनीकी कारणों की व्याख्या करते हुए NHAI ने सारा ठीकरा स्थानीय लोगों के विरोध पर फोड़ा है। प्राधिकरण ने अपने बयान में कहा है:
NHAI ने बताया कि अब वहां एक ‘अस्थायी समानांतर नाला’ बनाया जा रहा है ताकि पक्का सिस्टम बनने तक पानी की सुरक्षित निकासी हो सके।
NHAI ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है:
इस घटना को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा:
“नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2026 को जिस दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था, वह महज 2 महीने बाद ही जर्जर हो गया। यह 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बने प्रोजेक्ट में हुए भ्रष्टाचार और पैसों की बंदरबांट का स्पष्ट सबूत है।”
कांग्रेस ने आगे कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है। पूरे देश में पुल, सड़क, रेलवे स्टेशन, पानी की टंकियां और एयरपोर्ट की छतें जिस तरह से ढह रही हैं, वह साबित करता है कि मोदी सरकार का ‘इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल’ देश और जनता के लिए घातक सिद्ध हो रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…