फारुख हुसैन
पलिया-खीरी (PNN24 News): दुधवा टाइगर रिजर्व से सटे रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों की आवाजाही लगातार जारी है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला दुधवा प्रभाग के ग्राम पटीहन के अंबेडकर नगर से सामने आया, जहां जंगलों से भटककर आया एक 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर स्थानीय गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गया।
घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है। ग्राम पटीहन स्थित गुरुद्वारे के बाबा जी की नजर अचानक शौचालय की छत पर पड़ी, जहां एक भीमकाय अजगर कुंडली मारकर बैठा हुआ था। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।
गुरुद्वारे की छत पर 12 फीट लंबे अजगर की खबर जंगल की आग की तरह फैली और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय निवासियों ने तत्काल प्रसिद्ध सर्प मित्र व वन्यजीव रेस्क्यूअर राम गोविंद को सूचना दी।
रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देने वाले राम गोविंद ने बताया कि मानसून के इस मौसम में मूसलाधार बारिश के कारण जंगलों और निचले इलाकों में पानी भर जाता है। इसके चलते बिलों से निकलकर अजगर और अन्य सरीसृप सूखे स्थान व भोजन (शिकार) की तलाश में भटकते हुए आबादी वाले इलाकों की ओर आ जाते हैं।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि ऐसे वन्यजीव दिखने पर पैनिक न करें और न ही उन पर हमला करें, बल्कि तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचित करें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…