फारुख हुसैन
पलिया-खीरी (PNN24 News): लखीमपुर खीरी जिले के पलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिया-निघासन मार्ग पर इटैइया चौराहे के पास शाम के समय एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार क्रेटा कार और टीवीएस रेडियॉन मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी और भीषण टक्कर में बाइक सवार एक वृद्धा और युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना शाम करीब 6:30 बजे की है। निघासन की ओर से आ रही क्रेटा कार और पलिया की तरफ जा रही बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे की तेज आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने पलटी हुई कार को सीधा किया और नाले में गिरे घायलों को बाहर निकाला। हादसे के बाद मौके पर मची अफरातफरी का फायदा उठाकर कार में सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पलिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पलिया भिजवाया।
पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार कार चालकों/सवारों की तलाश में जुट गई है। — शिवाजी दुबे, प्रभारी निरीक्षक, थाना पलिया ने कहा
“कार-बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है और एक घायल का इलाज जारी है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…