शफी उस्मानी
इंदौर (PNN24 News): “मध्य प्रदेश अजब है, सबसे गजब है”— यह नारा पर्यटन विभाग का जरूर है, लेकिन सूबे का स्वास्थ्य विभाग इसे प्रशासनिक स्तर पर चरितार्थ करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इंदौर के खजराना इलाके से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां शासन-प्रशासन के बीच पिछले छह सालों से ‘कागज-पत्तर’ की दौड़ तो जारी है, लेकिन धरातल पर 100 बिस्तरों (100 Beds) वाले अस्पताल के लिए अब तक जमीन की एक इंच जगह भी अलॉट नहीं हो पाई है। गजब खेल यह है कि बिना जमीन और बिना किसी ढांचे के, इस ‘हवाई अस्पताल’ के लिए डॉक्टरों और स्टाफ की नियुक्तियां धड़ल्ले से की जा रही हैं।
खजराना और उसके आसपास के मूसाखेड़ी, तेजाजी नगर और बिचोली हप्सी जैसे क्षेत्रों की आबादी लगातार बढ़ रही है, जो वर्तमान में 3 लाख को पार कर चुकी है। इस बड़ी आबादी को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार ने 23 जून 2020 को खजराना में 100 बेड का सिविल अस्पताल बनाने की मंजूरी दी थी।
उद्देश्य यह था कि इस अस्पताल के बनने से इंदौर के महाराजा यशवंतराव (MY) अस्पताल, पीसी सेठी अस्पताल, जिला अस्पताल और महाराजा तुकोजीराव होल्कर महिला अस्पताल (MTH) पर मरीजों का बढ़ता हुआ बोझ कम किया जा सके। लेकिन छह साल बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू होना तो दूर, जमीन आवंटन (Land Allotment) का मामला ही फाइलों में दबा हुआ है।
मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जो अस्पताल जमीन पर अस्तित्व में ही नहीं है, उसके नाम पर नियुक्तियों के आधिकारिक आदेश जारी हो रहे हैं।
अब सवाल यह उठता है कि जब खजराना में कोई बिल्डिंग ही नहीं है, तो यह स्टाफ अपनी ड्यूटी कहाँ दे रहा है और इन्हें सैलरी किस बात की मिल रही है?
इस प्रशासनिक विसंगति पर सफाई देते हुए इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव हसानी दैनिक भाष्कर ने बताया:
“खजराना में प्रस्तावित 100 बेड के अस्पताल के लिए अभी तक उपयुक्त जमीन आवंटित नहीं हो पाई है। इस विधिक व प्रशासनिक विषय को लेकर उच्च स्तर पर लगातार पत्राचार और बैठकें जारी हैं। चूंकि वहां के लिए स्टाफ की नियुक्तियां स्वीकृत हो चुकी थीं, इसलिए संसाधनों का सही इस्तेमाल करने के लिए हमने उस स्टाफ को फिलहाल पीसी सेठी अस्पताल, हुकुमचंद अस्पताल और अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर अटैच (संबद्ध) कर रखा है, जहाँ वे अपनी सेवाएं दे रहे हैं।”
स्थानीय निवासियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों की ढिलाई और वरिष्ठ स्तर पर समन्वय की कमी के कारण यह महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना सिर्फ विभागीय रिकॉर्ड तक ही सिमट कर रह गई है। यदि समय रहते जमीन आवंटित कर निर्माण पूरा कर लिया जाता, तो खजराना की 3 लाख से अधिक जनता को इलाज के लिए मीलों दूर बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ते और न ही वहां पैर रखने की जगह के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…