महविश कुरैशी
वाराणसी (PNN24 News): वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल द्वारा शहर में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए मातहतों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसी का असर था कि वरुणा ज़ोन की पुलिस ने कैंट थाना क्षेत्र स्थित एलआईसी (LIC) भवन पर अचानक छापेमारी कर लंबे समय से चल रहे बड़े जुआ सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया, जिससे जुआ माफियाओं में हड़कंप मच गया।
हालांकि, कैंट की कार्रवाई के बावजूद वाराणसी में आज भी कुछ ऐसे हाईटेक जुआ अड्डे संचालित हो रहे हैं, जो पुलिस की निगाहों और पकड़ से दूर हैं। यह खाकी की जवाबदेही पर सवाल तो खड़ा करता ही है, साथ ही आदमपुर क्षेत्र में चल रहे एक ऐसे ही जुए के अभेद किले को उजागर करता है।
आदमपुर थाना क्षेत्र का मुकीमगंज इलाका— जिसकी तंग गलियों के बीच स्थित एक आलीशान मकान में जुआ माफिया अन्नू यादव द्वारा रोजाना करोड़ों रुपये की फड़ सजाई जा रही है। इस अड्डे की सुरक्षा और हाईटेक इंतजाम किसी कॉरपोरेट दफ्तर जैसे हैं:
स्थानीय सूत्रों का दावा है कि इस जुआ सिंडिकेट के पीछे एक बड़ी सफेदपोशों की टीम खड़ी है, जो प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर ‘मैनेजमेंट’ का काम करती है। जब भी कभी कार्रवाई की नौबत (कैसेट फंसना) आती है, तो यही सफेदपोश ढाल बनकर सुरक्षा का अभेद किला तैयार कर देते हैं।
विगत दिनों एक कॉल रिकॉर्डिंग (Audio Clip) भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें एक तथाकथित सफेदपोश द्वारा जुए की कमाई से अपने हिस्से का पैसा दूसरे के पास चले जाने पर अपनी नाराजगी और कटमनी का हिसाब-किताब जाहिर किया जा रहा था।
अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग का लंबा अनुभव रखने वाले आदमपुर इंस्पेक्टर विमल मिश्रा अपनी पैनी निगाह और सख्त कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। अब शहर की जनता की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के अपराध-मुक्त वाराणसी के संकल्प के तहत इंस्पेक्टर विमल मिश्रा, अन्नू यादव और उसके सफेदपोश संरक्षकों के इस हाईटेक किले को कैसे ध्वस्त करते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…