Varanasi

‘लोहता में इंसानियत तार-तार: लोहता के बाबा डॉ अनवर का पोता इतना खोटा ? एक गरीब मानसिक विक्षिप्त किशोर के संग किया दुष्कर्म, पुलिस जुटी तहकीकात में

अनुराग पाण्डेय

वाराणसी (PNN24 News): धर्म और आस्था की नगरी वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र स्थित धमरिया गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। लोहता थाना क्षेत्र स्थित धमरिया में बड़े वाले बाबा जो अंगूर को दम करके तरबूज बनाने का दावा करते है और भीड़ लगा कर झाडफुक करते है। वह अपने खुद के पोते को इंसानियत की झाड फुक नहीं समझा सके। बाबा डॉ अनवर के पोते और अपकमिंग बाबा रियाज़ के बेटे बल्लू पर एक मानसिक विक्षिप्त किशोर के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर लोहता थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर 19 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

🏭 पावरलूम कारखाने में ले जाकर की दरिंदगी

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित किशोर मानसिक रूप से विक्षिप्त है। गुरुवार की दोपहर जब आरोपी के पिता (रियाज) और दादा (बाबा डॉ. अनवर) अपने आवास/स्थान पर लोगों की समस्याओं के निस्तारण और झाड़-फूंक के कार्य में व्यस्त थे, उसी दौरान आरोपी बल्लू (19 वर्ष) ने पीड़ित किशोर को बहला-फुसलाकर अपने पावरलूम कारखाने में ले गया।

आरोप है कि कारखाने के भीतर आरोपी ने असहाय और विक्षिप्त किशोर के साथ दरिंदगी की। इस घिनौनी करतूत के कारण पीड़ित की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद पीड़ित ने किसी तरह अपने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई।

🤝 ‘अजमत’ का सौदा करने की कोशिश नाकाम, लोहता पुलिस ने कसा शिकंजा

मामला संज्ञान में आते ही पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लेकर लोहता थाने पहुंचा। सूत्रों के अनुसार, जैसे ही आरोपी पक्ष को पुलिस में शिकायत दर्ज होने की भनक लगी, उन्होंने मामले को दबाने और रफा-दफा करने के लिए स्थानीय बिचौलियों और सेटिंग-गेटिंग करने वालों का सहारा लिया। पैसे और रसूख के दम पर मामले को शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन लोहता थाना प्रभारी ने आरोपी पक्ष के तमाम दबावों व प्रयासों को नाकाम करते हुए सख्त रुख अपनाया और तत्काल विधिक प्रक्रिया शुरू की।

🚔 थाना प्रभारी लोहता का आधिकारिक वक्तव्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए PNN24 News ने लोहता थाना प्रभारी से दूरभाष पर बातचीत की।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया:

“मामले के संबंध में पीड़ित पक्ष से लिखित तहरीर प्राप्त हो चुकी है। सुसंगत धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है और साक्ष्य संकलन का कार्य किया जा रहा है। 19 वर्षीय आरोपी (बल्लू) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

क्षेत्र में इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि दूसरों की समस्याओं को दूर करने का दावा करने वाले खुद अपने घर के चिराग को नैतिक और मानवीय मूल्य नहीं सिखा सके।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts