तारिक खान
प्रयागराज (PNN24 News): उत्तर प्रदेश में सावन माह के दौरान चिकन और मटन दुकानों को जबरन बंद कराए जाने का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुँच गया है। अमरोहा जिले में स्थानीय पुलिस द्वारा चिकन-मटन दुकानदारों को जारी किए गए अनडेटेड नोटिस की वैधानिकता को एक जनहित याचिका (PIL) के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।
अमरोहा निवासी नासिर फारूकी की ओर से दाखिल इस जनहित याचिका में कहा गया है कि अमरोहा जिले में जो दुकानें मुख्य कांवड़ मार्ग से हटकर अंदरूनी गलियों और मोहल्लों में स्थित थीं, पुलिस ने उन्हें भी अनडेटेड (बिना तिथि वाले) नोटिस जारी करके जबरन बंद करा दिया है। इसके कारण सैकड़ों गरीब दुकानदारों और उनके परिवारों के सामने रोज़गार व आजीविका का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।
अधिवक्ता का पक्ष: याचिकाकर्ता के अधिवक्ता मुस्तकीम अहमद ने कहा कि जनहित याचिका में माननीय उच्च न्यायालय से इस संवेदनशील मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और पुलिस द्वारा जारी किए गए अनडेटेड नोटिस को रद्द करने की मांग की गई है।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रशासन/पुलिस द्वारा दिए गए नोटिस में केवल सावन के चार सोमवार को दुकान बंद रखने का उल्लेख किया गया था, लेकिन पुलिसिया सख्ती के कारण पूरे सावन माह में चिकन और मटन की दुकानें नहीं खोलने दी जा रही हैं।
याचिकाकर्ता का कहना है कि नियम विरुद्ध और बिना तय मापदंडों के की जा रही इस कार्रवाई से व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे दैनिक मजदूरों व दुकानदारों के जीवन-यापन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…