महविश कुरैशी
नई दिल्ली (PNN24 News): अयोध्या स्थित भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े चढ़ावे की चोरी और कथित वित्तीय अनियमितताओं का मामला अब देश की राजधानी दिल्ली तक पहुँच गया है। इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर सोमवार को दिल्ली की सड़कों पर देश भर से आए साधु-संतों ने बड़ा शक्ति प्रदर्शन और शांतिपूर्ण मार्च निकाला।
आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे मंडी हाउस स्थित नेपाली दूतावास के समीप भारी संख्या में साधु-संत एकत्र हुए। यहाँ से सभी संत अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपने के लिए पीएम आवास की ओर पैदल मार्च करने निकले।
सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस पाबंदियों के कारण मार्च को बीच में ही रोक दिया गया, लेकिन संतों के इस रुख ने साफ कर दिया कि वे मामले को ठंडे बस्ते में नहीं जाने देंगे। इस विरोध प्रदर्शन में सिर्फ साधु-संत ही नहीं, बल्कि सनातनी किन्नर अखाड़े के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस विशाल आंदोलन और प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई प्रसिद्ध संत नामदेव दास त्यागी (कंप्यूटर बाबा) और प्रकाशानंद गिरी महाराज कर रहे हैं।
मीडिया से बातचीत में कंप्यूटर बाबा ने कहा कि सभी साधु-संत पूरी तरह शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात देश के प्रधानमंत्री तक पहुँचाने आए हैं। संतों ने स्पष्ट कहा कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था के केंद्र राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी सनातन धर्म को आहत करने वाली है, इसलिए इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
गौरतलब है कि अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के इस संवेदनशील मामले की जांच पहले से ही गठित विशेष जांच दल (SIT) द्वारा की जा रही है। जांच एजेंसियां लगातार मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही हैं। इसके बावजूद, संतों और धार्मिक संगठनों का मानना है कि इस पूरे मामले पर बिना किसी प्रशासनिक दबाव के निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भक्तों का विश्वास बना रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…