फारुख हुसैन
संपूर्णानगर, लखीमपुर खीरी (PNN24 News): उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दुधवा टाइगर रिजर्व से सटे संपूर्णानगर रेंज क्षेत्र के ग्राम शांतिनगर में मानव-वन्यजीव संघर्ष का दर्दनाक मामला सामने आया है। जंगल से बाहर निकले एक आदमखोर बाघ ने खेत गए एक वृद्ध ग्रामीण पर हमला कर उन्हें अपना निवाला बना लिया। इस खौफनाक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही के विरोध में सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम शांतिनगर के रहने वाले मुंशी प्रसाद सुबह अपने खेत की तरफ काम से गए थे:
घटना से गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों ने मृतक के शव को संपूर्णानगर-हजारा मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया और वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।
चक्का जाम और भारी विरोध की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारी ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने और शांत कराने के प्रयास में जुटे रहे। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…