प्रदीप कुमार
प्रयागराज/सोनीपत (PNN24 News): उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) की प्रयागराज फील्ड यूनिट ने अवैध शराब की अंतरराज्यीय तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने प्रयागराज कमिश्नरेट के नवाबगंज थाने से काफी समय से वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी तस्कर अजय जैन को हरियाणा के सोनीपत जिले से गिरफ्तार कर लिया है।
एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार अजय जैन के खिलाफ थाना नवाबगंज (प्रयागराज) में मु0अ0सं0 393/2023 दर्ज है, जो आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी और आबकारी अधिनियम की धारा 60(1), 63, 72 के तहत पंजीकृत है। इस मामले में वह फरार चल रहा था, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस उपाधीक्षक (एसटीएफ) शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण और निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रणेंद्र कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी संतोष कुमार, रोहित सिंह, किशन चन्द्र तथा आरक्षी चालक अखण्ड प्रताप पाण्डेय की टीम ने यह सफल कार्रवाई की। एसटीएफ ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और 2,060 रुपये नकद बरामद किए हैं।
कड़ाई से की गई पूछताछ में अजय जैन ने चौंकाने वाले खुलासे किए:
वर्ष 2023 में अजय जैन ने अपने साथियों नवदीप सिंह और मनवीर सिंह के साथ मिलकर सड़े हुए अंडों की आड़ में अवैध शराब से भरा ट्रक बिहार-झारखंड भेजने के लिए रवाना किया था। प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र में एसटीएफ ने इस ट्रक को पकड़ लिया था और चालक को जेल भेजा था। इसी केस में नामजद होने और इनाम घोषित होने के बाद अजय जैन लगातार अपना ठिकाना बदलकर रह रहा था।
अजय जैन का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में पंजाब आबकारी अधिनियम (थाना मुक्तसर साहिब, पंजाब) के तहत भी मामला दर्ज है।
हरियाणा के स्थानीय थाने में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एसटीएफ टीम ने आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए थाना नवाबगंज (कमिश्नरेट प्रयागराज) में दाखिल करा दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…