तारिक खान
नई दिल्ली (PNN24 News): एमडीएमके (MDMK) के वरिष्ठ नेता और सांसद वाइको के संसदीय कार्यकाल पर आधारित पुस्तक ‘वाइको इन पार्लियामेंट’ (Vaiko in Parliament) के विमोचन समारोह के अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है।
समारोह को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने देश के मौजूदा सामाजिक और राजनीतिक हालात पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा:
“हमारा देश इस समय एक बेहद अजीब और चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। देश के छात्र सड़कों पर हैं, वे गहरे दर्द और मानसिक पीड़ा में हैं। छात्र परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग कर रहे हैं। वे एक ऐसी शिक्षा व्यवस्था चाहते हैं जो ठीक से काम करे।”
प्रधानमंत्री के बयान पर सवाल उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा:
“दूसरी ओर हमारे प्रधानमंत्री हैं, जो कहते हैं कि उन्होंने युवाओं को ‘माफ’ कर दिया है। उन्हें माफ करने वाले वे आखिर कौन होते हैं? मुझे नहीं मालूम कि उन्हें यह अधिकार किसने दिया कि वे भारत के भविष्य (युवाओं) को माफ करें! लेकिन उन्होंने यही दंभ भरा रास्ता चुना है।”
अपने संबोधन में राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और केंद्र सरकार की विचारधारा पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और उनके सहयोगियों, विशेषकर आरएसएस की सोच के पीछे एक बेहद खतरनाक और विभाजनकारी विचार है। वह विचार यह मानने से इनकार करता है कि यह देश विभिन्न संस्कृतियों, भाषाओं और अनेकताओं की सामूहिक अभिव्यक्ति (Collective Expression) है।
दरअसल, हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें प्रदर्शन में शामिल कुछ युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र शब्दावली का प्रयोग करते हुए सुना गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…