Varanasi

‘8 अगस्त को प्रयागराज में गूंजेगी राहुल गांधी की आवाज: “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक; तैयारियों को अंतिम रूप’

शफी उस्मानी

प्रयागराज (PNN24 News): आगामी 8 अगस्त को संसद में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के प्रयागराज आगमन और उनके मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले विशाल “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर दक्षिणी विधानसभा युवा कांग्रेस की एक अत्यंत महत्वपूर्ण संगठन बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम के संयोजक जीशान राइन थे और कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य किरदार मोहम्मद इरफ़ान ने निभाया

इस बैठक में कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने, छात्रों और युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने तथा विभिन्न रणनीतिक बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

🏛️ राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सह प्रभारी श्री नरसिम्हा यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में देश और प्रदेश का युवा छात्र विभिन्न समस्याओं और अनिश्चितताओं से जूझ रहा है। राहुल गांधी जी का प्रयागराज आगमन छात्रों की वास्तविक आवाज को राष्ट्रीय पटल पर बुलंदी से उठाने का कार्य करेगा।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के प्रभारी श्री अनुपम राय ने तैयारियों की रूपरेखा प्रस्तुत की और बूथ व वार्ड स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी।

🚩 कार्यकर्ताओं में उत्साह, चंचल शर्मा ने की अध्यक्षता

बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष चंचल शर्मा ने की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रयागराज की युवा कांग्रेस टीम इस कार्यक्रम को अभूतपूर्व और सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

बैठक में दक्षिणी विधानसभा युवा कांग्रेस के भारी संख्या में पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष, छात्र नेता और समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि 8 अगस्त को होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में प्रयागराज की धरती से युवाओं और छात्रों का एक विशाल हुजूम राहुल गांधी का स्वागत करेगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts