Varanasi

वाराणसी के आदमपुर में सो रहे लोगों पर हमला करने वाला आरोपी ताजीम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार; पिस्टल छीनकर भागने पर पुलिस की गोली से घायल’, चंद घंटो में पुलिस ने सुलझाया हत्या का केस

शफी उस्मानी

वाराणसी (PNN24 News): धर्मनगरी वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान फाटक पुलिस चौकी इलाके में शनिवार तड़के सो रहे तीन लोगों पर ईंट-पत्थर से हुए जानलेवा हमले और सनसनीखेज हत्या के मामले को वाराणसी पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है।

पुलिस कस्टडी से सरकारी पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहे मुख्य आरोपी मोहम्मद ताजीम को पुलिस ने काशी रेलवे स्टेशन के पास मुठभेड़ (Encounter) के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

🧱 तड़के 3 बजे मचाया था तांडव: 1 की हत्या, 1 की हालत नाजुक

घटनाक्रम के अनुसार, शनिवार भोर में करीब 3 बजे नेशनल इंटर कॉलेज की तरफ से आए हमलावर ने हनुमान फाटक पुलिस चौकी से महज 40 मीटर की दूरी पर सो रहे तीन लोगों पर भारी ईंट-पत्थर से जानलेवा वार कर दिया था:

  • रवि चौहान उर्फ पप्पू (42 वर्ष): साड़ी का पत्ता काटने का काम करने वाले रवि चौहान के सिर पर भारी पत्थर पटककर निर्मम हत्या कर दी गई।
  • अशोक पासवान उर्फ बाबाजी (60 वर्ष): स्थानीय पान दुकान संचालक पर पत्थरों से हमला किया गया। उन्हें गंभीर हालत में BHU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है।
  • गणेशु कनौजिया (55 वर्ष): हमले में आंशिक रूप से घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

📹 CCTV व सर्विलांस से शिनाख्त, फिर हुई मुठभेड़

वारदात की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, एडीसीपी (काशी) वैभव बांगर, डीसीपी काशी ज़ोन और SOG प्रभारी गौरव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

सर्विलांस और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर पुलिस व SOG टीम ने स्थानीय निवासी मोहम्मद ताजीम को मुख्य हमलावर के रूप में चिह्नित कर हिरासत में लिया।

💥 पिस्टल छीनकर पुलिस पर झोंकी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगा निशाना

पूछताछ और साक्ष्य बरामदगी की कार्रवाई के दौरान आरोपी ताजीम ने अचानक एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और भागने लगा। SOG और आदमपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए काशी रेलवे स्टेशन के पास उसकी घेराबंदी की और आत्मसमर्पण करने को कहा।

लेकिन आरोपी ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक गोली ताजीम के पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपी को दबोचकर इलाज के लिए मंडलीय/जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts