Varanasi

वाराणसी: बाबतपुर एयरपोर्ट पर अचानक चली गोली से मची अफरा-तफरी; दो घायल, आजमगढ़ के यात्री की पिस्टल से हुआ हादसा’

महविश कुरैशी

वाराणसी (PNN24 News): वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (बाबतपुर) पर आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एयर इंडिया की फ्लाइट पकड़ने पहुंचे एक यात्री कमलेश राय जो अपनी पत्नी के संग सफ़र करने आये थे की पिस्टल जो उन्होंने घोषित कर रखा था से चेकिंग के दौरान अचानक गोली चल गई। इस हादसे में टर्मिनल भवन के पास मौजूद एक महिला सुरक्षा कर्मी और एक पुरुष सुरक्षा कर्मी घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

🚨 डिक्लेरेशन के दौरान अचानक हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जिले का रहने वाला कमलेश राय नामके यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जाने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा था। यात्री के पास लाइसेंसी पिस्टल और मैगजीन मौजूद थी। नियमानुसार उसने सुरक्षा जांच के दौरान एयरलाइन और सुरक्षा एजेंसियों के समक्ष अपनी पिस्टल और कारतूस डिक्लेयर (घोषित) भी किए थे। इसी दौरान पिस्टल को चेक या हैंडल करते समय अचानक उससे फायर हो गया। गोली सीधे जमीन (फर्श) से टकराई और उसके छर्रे/हिस्सा पास में खड़े एक पुरुष सुरक्षाकर्मी और एक महिला सुरक्षा कर्मी को जा लगे:

  • महिला सुरक्षाकर्मी : गोली महिला सुरक्षाकर्मी सुमन कुमारी की जांघ (थाई) में लगी।

  • युवक: गोली का हिस्सा पास खड़े युवक रोहित राज के हाथ में लगा।

🏥 घायलों का निजी अस्पताल में इलाज, जांच में जुटी सीआईएसएफ व पुलिस

गोली की आवाज सुनते ही एयरपोर्ट परिसर में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। दोनों घायलों को फौरन एंबुलेंस की मदद से नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है और दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में ऍफ़आईआर दर्ज कर ली गई है और आवश्यक विधिक कार्यवाई जारी है। पुलिस और सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की विस्तृत जांच कर रहे हैं कि चूक किस स्तर पर हुई।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts