ए जावेद
वाराणसी (PNN24 News): वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में थाना चेतगंज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। शासन द्वारा जारी IGRS (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम) की रैंकिंग में चेतगंज थाने ने पूरे जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
यह उपलब्धि पुलिस की प्रभावी कार्यप्रणाली, समयबद्ध कार्रवाई और जनसुनवाई के प्रति चेतगंज पुलिस की जवाबदेही का नतीजा मानी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना चेतगंज को IGRS पोर्टल के माध्यम से कुल 95 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे। पुलिस टीम ने सभी शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण किया और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया।
शिकायतों के समाधान में केवल कागज़ी खानापूर्ति न करके मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी गई, जिसके आधार पर चेतगंज थाने को यह शीर्ष रैंकिंग हासिल हुई है।
थाना चेतगंज की इस बड़ी सफलता का श्रेय थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन और टीम वर्क को दिया जा रहा है। उनके निर्देशन में थाने के सभी चौकी प्रभारियों, बीट उपनिरीक्षकों, आरक्षियों और कार्यालय स्टाफ ने एक समन्वित रणनीति के तहत काम किया।
प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात को गंभीरता से सुनने और उसका विधिक व समयबद्ध समाधान करने से जनता का विश्वास भी पुलिस प्रशासन के प्रति मजबूत हुआ है।
क्षेत्रीय नागरिकों और व्यापारियों ने थाना चेतगंज के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी इसी तरह जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाता रहेगा। पुलिस कमिश्नरेट के लिए यह उपलब्धि जनसेवा और पारदर्शी पुलिसिंग का एक बेहतरीन उदाहरण बन कर सामने आई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…