Special

तारिक आज़मी की मोरबतियाँ: दालमंडी में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी; खंडहरों के बीच भी नहीं डिगा हौसला, आंसुओं और उम्मीदों का अनोखा संगम’

तारिक आज़मी 

वाराणसी (PNN24 News): दुनिया भर में जहां जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की रौनक बिखरी है और हर तरफ ‘जश्न-ए-आमद-ए-रसूल’ की गूंज है, वहीं शहर बनारस की मशहूर और ऐतिहासिक ‘दालमंडी’ इस बार एक बेहद भावुक और संवेदनशील दौर से गुजर रही है। जिस दालमंडी की गलियों को देखने बनारस ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से लोग खिंचे चले आते थे, आज वह सड़क चौड़ीकरण और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया के कारण एक अलग ही मंजर बयां कर रही है।

🏚️ जज्बे को सलाम

मगर जज्बे को दालमंडी के भी सलाम है कि वह आज टूट कर बिखर चूका है। दाने दाने को कारोबार की वजह से मोहताजी के कगार पर है। रोज़ का दाल रोटी का खर्च निकलना भी मुश्किल है। मगर फिर भी जश्न आमद-ए-रसूल में कुछ नही हो सका तो हाईलोज़ान लाइट ही किराया पर मंगवा लिया। बिजली 14 घंटे से ऊपर हुआ जा चुकी है। इसकी समस्या दूर करने के लिए जेनरेटर मंगवा लिया गया। रौशनी तो होनी ही है। कह सकते है कि दालमंडी की मज़ार पर ‘आज गुल है न कोई सब्ज़ चादर है, चराग भी है तो वह भी जले जलाये हुवे’

आज मुझे दालमंडी की गली कहती हुई दिखाई दी कि

“हम गिरे है साहब, मिटे नहीं है। ये जो ईंट है न, ये सिर्फ दीवार नहीं, दुआए भी थी जो आज ज़मीन पर बिखर गई है। तुमने चराग देखे थे दीवारों पर, हमारे चराग भी हमारे दिलो में सजे है। सच बताये मियां दुल्हन तो आज भी वैसे ही सजी है, बस आइना टूट गया है।”

🏚️ खंडहर में तब्दील होती यादें और ऐतिहासिक धरोहरें

वर्षों से दुल्हन की तरह सजने वाली दालमंडी की गलियों में इस बार उल्लास के साथ-साथ एक सन्नाटा और मायूसी भी साफ महसूस की जा रही है:

  • मुसाफिरखाना की तस्वीर: मुग़लकालीन दौर का गवाह रहा ऐतिहासिक ‘मुसाफिरखाना’, जो कभी गरीबों का बसेरा और हर साल सजावट का केंद्र हुआ करता था, आज विकास प्रक्रिया के बीच अपने अगले हिस्से के टूटने से विरान नजर आ रहा है।
  • बदली परंपराएं: जहां हर दस कदम पर मंच सजते थे, शायर नूर अहमद नूर के अशआर गूंजते थे और मौलाना जकीउल्लाह की तकरीरें होती थीं, वहां इस बार सन्नाटा और निर्माण कार्य का मलबा पसरा है।
  • व्यापारिक संकट: दुकानें टूटने और कारोबार प्रभावित होने के कारण स्थानीय व्यापारी दैनिक आजीविका के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

🕯️ टूटे दिल लेकिन नहीं डिगा हौसला

तमाम दुश्वारियों, बिजली कटौती और ध्वस्त होती दीवारों के बावजूद स्थानीय लोगों का अकीदत (आस्था) के प्रति जज्बा कम नहीं हुआ है:

  • अस्थायी रोशनी का इंतजाम: बिजली न होने पर स्थानीय लोगों ने जेनरेटर और हैलोजन लाइटें किराए पर मंगवाकर अपनी गलियों को रोशन किया और पैगंबर साहब की आमद का जश्न मनाया।
  • हौसले की मिसाल: स्थानीय बाशिंदों का कहना है कि इमारतें भले ही ढह गई हों, लेकिन दिलों में आस्था के चिराग आज भी जल रहे हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts