उमेश गुप्ता
बेल्थरारोड/बलिया (PNN24 News): जनपद बलिया के उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकिया-नगरा राजमार्ग पर शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जमुआव गांव के समीप पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार सड़क किनारे उछलकर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगरा थाना क्षेत्र के कोठियां गांव निवासी शत्रुघ्न कुमार (35 वर्ष) पुत्र जवाहर शनिवार को किसी व्यक्तिगत कार्य से बेल्थरारोड आए थे। दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव लौट रहे थे।
जैसे ही वह चौकिया-नगरा मार्ग पर जमुआव गांव के समीप पहुंचे, तभी बेल्थरारोड की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीणों व राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…