उमेश गुप्ता
बेल्थरारोड/बलिया (PNN24 News): जनपद बलिया के सीयर ब्लॉक अंतर्गत अवायां पावर हाउस से जुड़े ग्रामीण इलाकों में बारिश और तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अखोप और सोनाडीह फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण ग्रामीणों, छात्रों और स्थानीय दुकानदारों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि हल्की सी बारिश और तेज हवा चलते ही अखोप और सोनाडीह फीडर की लाइनें धड़ाम हो जाती हैं। शनिवार को भी दिनभर हुई रिमझिम बारिश और हवाओं के कारण पूरी आपूर्ति ठप रही।
रात के समय गांव के गांव अंधेरे में डूब जाने के कारण ग्रामीणों को सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का डर सताता रहा। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग घरों में चारपाई और बेड पर दुबककर रात गुजारने को मजबूर हुए।
बिजली आपूर्ति में आए इस बड़े व्यवधान पर विद्युत विभाग के एसडीओ (SDO) अनिल कुमार ने स्थिति स्पष्ट की है:
बार-बार बिजली कटने और फीडर की खस्ताहाली से आजिज आ चुके ग्रामीणों ने पावर कारपोरेशन के उच्च अधिकारियों से बारिश के मौसम को देखते हुए सोनाडीह व अखोप फीडर के जर्जर तारों व खंभों को बदलने और पेड़ों की छांटाई कराने की मांग की है, ताकि बार-बार होने वाले इस ब्लैकआउट का कोई स्थायी समाधान निकल सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…