अनुराग पाण्डेय ‘अक्खड़ बनारसी’
गोरखपुर (PNN24 News): मुख्यमंत्री के गृह नगर गोरखपुर में तीन दिनों की मूसलाधार बारिश ने नगर निगम और ड्रेनेज सिस्टम के दावों की पोल खोलकर रख दी है। शहर के कई प्रमुख मोहल्लों में घुटने भर से अधिक पानी भर गया है, जिससे दुकानों और घरों में पानी घुसने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इस बीच, जलभराव की समस्या को लेकर बीजेपी के सांसद व भोजपुरी स्टार रवि किशन और उन्हीं की पार्टी के स्थानीय पार्षद के बीच फोन पर हुई तीखी नोकझोंक का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पूरा मामला बेतियाहाता दक्षिणी वार्ड का है। शनिवार को वार्ड के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी उर्फ सोनू ने सांसद रवि किशन को फोन कर क्षेत्र में जलभराव, तरकुलानी और पॉम रेगुलेटर बंद होने की शिकायत की।
बाद में स्थिति संभालते हुए रवि किशन ने कहा, “अरे ब्राह्मण देवता काहे नाराज होत बाटा, हम सड़कों पर ही हैं, अधिकारी हमारे सामने खड़े हैं, सब रेगुलेटर चालू बा।”
उल्लेखनीय है कि पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी पूर्व में समाजवादी पार्टी से पार्षद चुने गए थे और बाद में बीजेपी में शामिल हुए थे, जिसके चलते सांसद ने उन पर यह टिप्पणी की थी।
फोन कॉल के बाद पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वे खुद रामगढ़ ताल चौराहे पर खड़े होकर दावा कर रहे हैं कि सांसद रवि किशन मौके पर नहीं हैं और अधिकारियों की मौजूदगी को लेकर झूठ बोल रहे हैं।
ऑडियो और वीडियो वायरल होते ही सूबे की सियासत गरमा गई है:
विवाद और विरोध के बीच मेयर और नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि पंपिंग स्टेशनों और सभी रेगुलेटरों को चालू करा दिया गया है। शहर के निचले हिस्सों से अतिरिक्त मोटर लगाकर पानी निकालने का काम युद्धस्तर पर जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…