महविश कुरैशी
वाराणसी (PNN24 News): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित ‘जना स्मॉल फाइनेंस बैंक’ (Jana Small Finance Bank) की शाखा से वित्तीय धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। बैंक कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने माइक्रो फाइनेंस समूह लोन (Group Loan) लेने आईं दर्जनों गरीब महिलाओं के साथ जालसाजी कर उनके स्वीकृत लोन का आधा पैसा खुद हड़प लिया।
प्राप्त जानकारी और पीड़ित महिलाओं के बयानों के अनुसार, सिगरा थाना क्षेत्र के विद्यापीठ रोड पर जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा संचालित है, जहां से गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के नाम पर सेल्फ हेल्प ग्रुप (SHG) लोन दिया जाता है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ठगी की शिकार महिलाएं पहले सिगरा थाने पहुंचीं और अपनी आपबीती सुनाकर प्रार्थना पत्र सौंपा। इसके बाद पीड़ितों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नरी पहुंचकर पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई।
पीड़ित महिलाओं का कहना है कि वे बेहद गरीब परिवारों से ताल्लुक रखती हैं और अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए लोन लिया था। बैंक कर्मियों की इस धोखाधड़ी के कारण उनके सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…