अनुराग पाण्डेय
पटना (PNN24 News): बिहार के जमुई जिले में 10वीं के नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ सरेआम हुई अभद्रता और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव को सोमवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विशेष जांच दल (SIT) को सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी नंदन यादव अपने साथी हरेराम यादव के साथ इलाके से फरार होने की फिराक में है।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने मामले की जांच सीआईडी (CID) को सौंप दी है। सीआईडी की स्पेशल टीम जमुई पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लग गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…