महविश कुरैशी
पटना/जमुई (PNN24 News): बिहार के जमुई जिले से सामने आई नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ सरेआम अभद्रता और यौन उत्पीड़न की दिल दहला देने वाली वारदात पर सियासत चरम पर पहुंच गई है। वायरल वीडियो पर पूरे राज्य में मचे बवाल के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला है।
राजद सांसद मनोज झा ने बिहार सरकार के मंत्रियों और मुख्यमंत्री की प्रतिक्रियाओं पर सवाल उठाते हुए कहा:
“मैं खुद पटना में था और मैं आपको बताना चाहता हूं कि कोई भी व्यक्ति उन तस्वीरों को नहीं देख सकता। वे तस्वीरें इतनी भयावह हैं। सत्ता में बैठे मंत्रियों और मुख्यमंत्री की टिप्पणियां सुनने के बाद मैं यह सोचने पर मजबूर हूं कि क्या उनके अंदर संवेदनशीलता का ज़रा भी अंश बचा है?”
मनोज झा ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के नेताओं के लिए जनता की सुरक्षा और बेटियों का सम्मान प्राथमिकता से बाहर हो चुका है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा:
“समस्या यह है कि जब आपको चुनाव जीतने का फॉर्मूला पता हो और यह पता हो कि चुनाव कैसे जीते जा सकते हैं, तो आपके अंदर संवेदनशीलता है या नहीं, इससे सत्ता को कोई फर्क नहीं पड़ता। जब तक इस बेपरवाह रवैये और सोच को ख़त्म नहीं किया जाता, तब तक सरकार के बाकी सभी दावे और बयान बेमानी हैं।”
राजद नेता ने इस पूरे मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खामोशी पर भी गहरी निराशा जताई। उन्होंने अपील की कि बिहार की बेटियों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए शीर्ष नेतृत्व का हस्तक्षेप जरूरी है।
मनोज झा ने कहा:
“मुझे इस बात से दुख होता है कि हमारे प्रधानमंत्री किसी खिलाड़ी की उंगली में लगी चोट तक को लेकर सोशल मीडिया पर चिंतित हो जाते हैं, लेकिन आज उन्हें बिहार की बेटी के साथ हुई इस दरिंदगी की चिंता नहीं है। वे तस्वीरें उन तक भी ज़रूर पहुंची होंगी। उन्हें कम से कम एक कड़ा संदेश ज़रूर देना चाहिए। यह बिहार के हित में और देशभर की महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए बेहद ज़रूरी है।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…