Special

कम पढ़े लिखे “अब्दुल” की पढ़ी लिखी बेटी “कमरुनिया” (महविश कुरैशी) की कलम से: पैसों की ताल पर मुजरा करती पत्रकारिता, दर्द और इंसाफ को ‘लिफाफे’ में तोल दिया जाता है

“कमरुनिया” (महविश कुरैशी)

“आपके पास पैसा है, चाय-नाश्ते और तेल-पानी का जुगाड़ है, तो बेझिझक समझिए कि पत्रकारिता आपके सामने घुटने टेकने और मुजरा करने को तैयार है।”

​यह महज कोई तीखा जुमला नहीं, बल्कि उस कड़वी सच्चाई का बयान है जिसे आज एक असहाय अब्दुल की बेटी “कमरुनिया” (महविश कुरैशी) महसूस कर रही है। जब समाज के चौथे स्तंभ पर अमीरों के पैसों की चमक पड़ती है, तो निष्पक्षता और नैतिकता की धज्जियां उड़ जाती हैं। सच्चाई यह है कि आज पत्रकारिता का एक हिस्सा उन रसूखदारों की कोठे की शान बन चुका है, जो पैसों के दम पर अपराध छुपाते हैं और सच की आवाज़ को दबा देते हैं।

​हर चेहरा बिकाऊ नहीं, पर 30% का शोर सबसे ज्यादा

​इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि आज भी समाज में निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकार मौजूद हैं। लगभग 70% पत्रकार ऐसे हैं जो अपनी जान जोखिम में डालकर, बिना किसी लालच के सच को सामने लाते हैं। लेकिन समस्या यह है कि बचे हुए 30% ‘सौदागर’ हर जगह घूम-फिरकर हावी दिखते हैं। इन्हीं की वजह से पूरा पेशा बदनाम होता है और आम जनता को लगने लगता है कि हर कलम बिकाऊ है। ​मैंने खुद इस बिक चुकी व्यवस्था का दंश झेला है। जब इंसान अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा होता है, तब उम्मीद की आखिरी किरण यही पत्रकार बनते हैं। लेकिन जब यही किरण पैसों के लालच में बुझ जाए, तो इंसान का व्यवस्था से विश्वास उठ जाता है। जिस पत्रकारिता को इंसाफ की ढाल बनना था, वह आज डॉ. राशिद परवेज़ जैसे लोगों की चौखट पर नतमस्तक है।

​चोगा उतारिए और गुलामी स्वीकार कीजिए

​​ऐसे पत्रकारों से सिर्फ इतना ही कहना है: अगर सच दिखाने की हिम्मत नहीं है और कलम का सौदा ही करना है, तो पत्रकारिता का यह पवित्र चोगा उतारकर फेंक दीजिए। निष्पक्षता का ढोंग बंद कीजिए और उन रसूखदारों के नाम का पट्टा गले में डाल लीजिए जिनकी दहलीज पर आपकी पत्रकारिता हर रोज बिकती है। ​पत्रकारिता का काम सत्ता और अपराधियों से सवाल पूछना है, उनके पैसों पर पलना नहीं। अगर सच बिकने लगेगा, तो आम इंसान इंसाफ की गुहार लगाने कहाँ जाएगा?

कम पढ़े लिखे “अब्दुल” की पढ़ी लिखी बेटी “कमरुनिया” (महविश कुरैशी)

मैं हर एक “अब्दुल” से अपील करूंगी कि एक रोटी कम खाओ, मगर बेटी को जरूर पढ़ाओ, बेटी को मजबूत बनाओ। मेरा मार्गदर्शन वह 70% ईमानदार पत्रकार कर रहे है जो लिफाफों पर बिकते है। आज बिकाऊ पत्रकारों ने एक कम पढ़े लिखे “अब्दुल” की पढ़ी लिखी बेटी “कमरुनिया” को बिना लगाम की कलम उठाने के लिए मजबूर किया। इंसाफ मैं खुद लड़कर लूंगी और मुझे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। एक अब्दुल की बेटी “कमरुनिया” (महविश कुरैशी) की कलम चलेगी हर एक नाइंसाफी के खिलाफ …. इंशा अल्लाह

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts