ईदुल अमीन
नई दिल्ली (PNN24 News): राजधानी दिल्ली में साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के बाहर रिपोर्टिंग कर रहीं दो महिला स्वतंत्र पत्रकारों (शाहीन ख़ान और नफ़ीसा ख़ान) के साथ पुलिस द्वारा कथित हाथापाई, मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में देश के पांच प्रमुख पत्रकार संगठनों ने एकजुट होकर निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI), इंडियन विमेंस प्रेस कॉर्प्स (IWPC), दिल्ली यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स (DUJ), प्रेस एसोसिएशन और केरल यूनियन ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट (KUWJ) ने एक संयुक्त बयान जारी कर इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।
पत्रकार संगठनों और ‘4PM न्यूज़ नेटवर्क’ ने सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो फुटेज का हवाला दिया, जिसमें दोनों पत्रकारों के शरीर पर चोट के गंभीर निशान देखे गए हैं।
‘4PM न्यूज़ नेटवर्क’ ने एक्स (X) पर पोस्ट कर मांग की है कि घटना के समय के साकेत थाने और अस्पताल परिसर के सभी CCTV फुटेज तत्काल सुरक्षित किए जाएं और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ त्वरित दंडात्मक कार्रवाई की जाए। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया से भी मामले का स्वतः संज्ञान लेने की अपील की गई है।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा:
“दिल्ली के मुख्यमंत्री के बारे में सवाल पूछने पर महिला पत्रकारों को पीटा और घायल किया जा रहा है। और जब पुलिस को पता चला कि इनमें से एक पत्रकार मुस्लिम है, तो हमला और भी तेज हो गया। क्या यह लोकतंत्र है – या एक पुलिस राज?”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…