अनुराग पाण्डेय ‘अक्खड़ बनारसी’
वाराणसी (PNN24 News): वाराणसी के घने और गुलजार व्यावसायिक क्षेत्र हड़हा में एक अनोखा ‘इंजीनियरिंग अजूबा’ देखने को मिला है। आमतौर पर लोग जमीन के ऊपर दुकान और मकान बनाते हैं, लेकिन हड़हा के नावेद कॉम्प्लेक्स (भवन संख्या C.K. 48/62) के मालिक ने सीधे नगर निगम की गहरी सीवर लाइन पर ही अपना पक्का साम्राज्य खड़ा कर लिया।
जलकल विभाग के महाप्रबंधक अनूप सिंह और जोन-4 के अधिशासी अभियंता ने जब फाइलों के पन्ने पलटे, तो पता चला कि यह कारनामा उप्र जल संभरण एवं सीवर व्यवस्था अधिनियम 1975 और उ.प्र. नगर निगम अधिनियम 1959 की आधा दर्जन धाराओं का खुला उल्लंघन है।
राम सिंह अखाड़ा से होते हुए दशाश्वमेध जोनल कार्यालय के मुख्य चैंबर (OTS) तक जाने वाली यह ऐतिहासिक सीवर लाइन बंद होने से राहगीरों और दुकानदारों को पिछले कई दिनों से बिना मांगे ‘रोड-साइड सीवर वॉश’ का मजा मिल रहा था। जनता बदबू से बेहाल थी, और कॉम्प्लेक्स की नींव सीवर के पानी पर इतरा रही थी।
अब देखना यह है कि 7 दिनों के भीतर भवन स्वामी खुद अपनी हथौड़ी चलाते हैं या फिर नगर निगम का बुलडोजर हड़हा की तंग गलियों में अपना जलवा बिखेरता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…