अनुराग पाण्डेय ‘अक्खड़ बनारसी’
वाराणसी (PNN24 News): तस्वीरें किसी सुदूर गांव की कच्ची पगडंडी की नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र और स्मार्ट सिटी वाराणसी के सबसे व्यस्ततम मार्गों में से एक अमरा अखरी-भिखारीपुर मुख्य मार्ग की हैं।
जहां एक तरफ जिम्मेदार प्रशासनिक तंत्र अपनी कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है, वहीं दूसरी तरफ आम जनता में इंसानियत अभी भी जिंदा है। कीचड़ और गहरे पानी में बेबस फंसे दिव्यांग को देखकर वहां से गुजर रहे एक कार सवार ने अपनी सूट-बूट और गंदे होने की परवाह किए बिना तुरंत गाड़ी रोकी। कार चालक ने स्वयं पानी और कीचड़ में उतरकर दिव्यांग व्यक्ति और उसकी ट्राई-साइकिल को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसकी स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।
स्थानीय निवासियों का गुस्सा अब चरम पर है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, इस गंभीर जनसमस्या को लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग (PWD) और नगर निगम के अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है।
एक स्थानीय नागरिक ने आक्रोश जताते हुए कहा:
“रोज हादसे हो रहे हैं, कल एक ऑटो पलट गया था, आज एक बेबस दिव्यांग फंस गया। क्या PWD और नगर निगम प्रशासन किसी बड़ी जनहानि या जानलेवा हादसे का इंतजार कर रहा है?”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…