अनुराग पाण्डेय ‘अक्खड़ बनारसी’
वाराणसी (PNN24 News): उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी के सबसे महत्वपूर्ण मार्गों में शुमार बरेका-रोहनियां मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय और नारकीय हो चुकी है। डीज़ल रेल इंजन कारखाना (बरेका) को रोहनियां से जोड़ने वाले इस प्रमुख मार्ग पर 34वीं वाहिनी पीएसी (PAC) और वीआईपी कॉलोनी स्थित है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते यह व्यस्त सड़क बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।
भुल्लनपुर से लेकर केशरीपुर स्थित पीएसी के पश्चिमी गेट और आगे हरिहरपुर तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है।
हैरानी की बात यह है कि इस बदहाल सड़क के एक ओर 14 मंजिला पीएसी की नई बहुमंजिला बिल्डिंग और वीआईपी रेजिडेंशियल कॉलोनी स्थित है, तो दूसरी तरफ हाईवे के समीप भारतीय जनता पार्टी (BJP) का विशाल कार्यालय मौजूद है।
सड़क किनारे बड़े-बड़े निजी अस्पताल भी स्थित हैं, जिनकी दीवारों पर दर्जनों स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के नाम लिखे हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि मरीजों को प्राथमिक इलाज के लिए भी सही सुविधाएं नहीं मिल पातीं।
स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासनिक उपेक्षा को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने वाराणसी के जिलाधिकारी (DM) से मौके का खुद निरीक्षण करने की अपील की है।
ग्रामीणों की व्यथा: “हम न गांव के रहे, न शहर के, बीच में लटके हुए हैं। DM साहब, कभी इधर भी आइए और देखिए कि हम लोग किस हाल में रह रहे हैं। कहने को यह वीआईपी एरिया है, लेकिन ज़िंदा लोग और आम नागरिक यहां भी रहते हैं।”
आरोप है कि इस गंभीर नागरिक समस्या पर न तो स्थानीय ग्राम प्रधान, न बीडीसी और न ही पीएसी प्रशासन द्वारा कोई ध्यान दिया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…