शफी उस्मानी
वाराणसी/लखनऊ (PNN24 News): उत्तर प्रदेश एटीएएस (UP ATS) और वाराणसी के रामनगर थाना पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाराणसी के रामनगर क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ (Encounter) के दौरान झारखंड का रहने वाला कुख्यात और 30 लाख रुपये का इनामी नक्सली बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, यूपी एटीएस और रामनगर पुलिस को रामनगर क्षेत्र में इनामी नक्सली की मौजूदगी की सटीक गुप्त सूचना मिली थी। इस पर जब टीम ने घेराबंदी की, तो नक्सली की ओर से फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान नक्सली बृजेश गंझू गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस और एटीएस टीम द्वारा उसे तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मारा गया नक्सली बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता झारखंड और आसपास के राज्यों में नक्सली गतिविधियों को संचालित करने वाला एक बड़ा चेहरा माना जाता था:
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…