तारिक आज़मी
वाराणसी (PNN24 News): वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के उपाध्यक्ष पुलकित बोरा अक्सर शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और ताबड़तोड़ कार्रवाइयों का दावा करते हैं। हालांकि, धरातल पर इन दावों का सच कुछ और ही बयां कर रहा है। आरोप लग रहे हैं कि VDA का चाबुक अक्सर गरीब तबके के कच्चे-पक्के झोपड़ों और छोटे निर्माणों पर तो बेदर्दी से चलता है, लेकिन जब बात करोड़ों की संपत्ति वाले रसूखदारों की आती है, तो प्राधिकरण के जिम्मेदार अफसर आंखें मूंद लेते हैं।
मकबूल आलम रोड के इस मुख्य मार्ग पर स्थित डॉ. राशिद परवेज के क्लीनिक/भवन पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं:
स्थानीय सूत्रों और आसपास के लोगों का कहना है कि इसी मार्ग पर अन्य सभी मकान स्वामियों ने नियमों का पालन करते हुए सेटबैक छोड़ रखा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इस भवन के भू-स्वामी के लिए नियम अलग हैं?
अब देखना यह होगा कि इस खबर के सामने आने के बाद VDA के उपाध्यक्ष पुलकित बोरा साहब इस अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करते हैं या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…