उमेश गुप्ता
बेल्थरारोड, बलिया (PNN24 News, 18 अक्टूबर 2026): उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र अंतर्गत आराजी नंबर 131 की भूमि पर पिछले करीब 30 वर्षों से चले आ रहे कथित अवैध कब्जे के मामले में आखिरकार न्याय मिल गया है। जिला प्रशासन की सख्त और त्वरित कार्रवाई के बाद खाताëदारों को उनकी भूमि वापस मिलने पर स्थानीय निवासी शशि भूषण ने जिलाधिकारी (DM) और उपजिलाधिकारी (SDM) के प्रति गहरी कृतज्ञता और आभार व्यक्त किया है।
जिला प्रशासन को सौंपे गए धन्यवाद ज्ञापन में शशि भूषण ने कहा कि इतने लंबे समय से लंबित इस जटिल प्रकरण के निस्तारण में प्रशासन की तत्परता, सकारात्मक सहयोग और सही मार्गदर्शन बेहद महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के कुशल नेतृत्व और त्वरित निर्णयों के चलते ही दशकों पुराने इस भूमि विवाद का सफल समाधान संभव हो सका है।
शशि भूषण ने भविष्य में भी जनहित के ऐसे मामलों में प्रशासन से इसी प्रकार के सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई है। साथ ही, उन्होंने जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी के उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक कामना की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…