National

प्रिया गोल्ड बिस्कुट में मिला जानवरों का चारा, FSSAI ने रद्द किया लाइसेंस

मुस्कान अंसारी 

नई दिल्ली: देश की जानी-मानी बिस्कुट कंपनी प्रिया गोल्ड (Priyagold) पर FSSAI ने बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने प्रिया गोल्ड बिस्कुट बनाने वाली कंपनी Surya Food & Agro Ltd. के खिलाफ अभियोजन चलाने की मंजूरी दे दी है और उसका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। FSSAI के मुताबिक, एक उपभोक्ता की शिकायत के बाद कंपनी के प्लांट का निरीक्षण किया गया था। जांच में सामने आया कि —

  1. बिस्कुट में पशु चारा वाला चोकर: कंपनी बिस्कुट में फाइबर के लिए जो चोकर (Bran) इस्तेमाल कर रही थी, वो इंसानों के खाने योग्य नहीं था। वो बोरियां जो मिलीं उन पर साफ लिखा था कि ये चोकर पशुओं के चारे के लिए है।
  2. फैक्ट्री में गंदगी: प्लांट में साफ-सफाई, कीट नियंत्रण (Pest Control), कच्चे माल का भंडारण, कर्मचारियों की स्वच्छता और बिस्कुट के घोल को रखने में भी गंभीर लापरवाही मिली।

FSSAI ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर लिखा:

“FSSAI has initiated legal proceedings for prosecution against M/s Surya Food & Agro Ltd. (Priyagold Biscuits), M/s Dodla Dairy Limited, and M/s Ueir Organic Foods Pvt Ltd for serious food safety violations.”

इसी कार्रवाई में Dodla Dairy का फुल क्रीम दूध भी फेल पाया गया — लैब में उसमें डिटर्जेंट/कास्टिक सोडा जैसे संदूषक मिले, और Ueir Organic Foods की किशमिश में तय लिमिट से ज्यादा कीटनाशक मिला।

फिलहाल तीनों कंपनियों के खिलाफ कानूनी केस चलाया जाएगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts