महविश कुरैशी
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी की सूची की आधिकारिक घोषणा के बाद जहां एक ओर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने का सिलसिला जारी है, वहीं दूसरी ओर कार्यकारिणी में शामिल एक नाम को लेकर सियासी गलियारों और पार्टी के भीतरखाने चर्चाओं का बाजार बेहद गर्म हो गया है।
राजनीतिक हलकों में यह सवाल तेजी से कौंध रहा है कि हमेशा ‘जिसकी सत्ता, उसका समर्थन’ की नीति पर चलने वाले और पूर्व में समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के करीबी रहे व्यक्ति को बिना किसी संघ या भाजपा पृष्ठभूमि के इतनी बड़ी जिम्मेदारी कैसे दे दी गई:
अजय सिंह के नाम पर विवाद की सबसे बड़ी वजह उन पर दर्ज संगीन आपराधिक मामले हैं:
आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या का मामला: वर्ष 2022 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ता और ‘सक्षम’ के जिला सचिव विभूति भूषण सिंह की हत्या कर दी गई थी।
नामजद आरोपी: इस हत्याकांड में महादेव डिग्री कॉलेज के प्रबंधक अजय सिंह, उनकी पत्नी सीमा सिंह, पुत्र पार्थ सिंह, भाई विनोद सिंह, अवनीश सिंह और नौकर पीयूष पटेल के खिलाफ वाराणसी के कैंट थाने में आईपीसी धारा 302 (हत्या), 506 और 120B (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत हुआ था। फिलहाल यह मामला अदालत में विचाराधीन है और गवाही की प्रक्रिया चल रही है।
अजय सिंह के प्रबंधन वाले महादेव पीजी कॉलेज का विवादों से पुराना नाता रहा है:
भाजपा की इस नई सूची के सामने आने के बाद अब देखना होगा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस अंदरूनी असंतोष और उठ रहे गभीर सवालों पर क्या रुख अपनाता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…