महविश कुरैशी
वाराणसी/गाजीपुर (PNN24 News): वाराणसी और गाजीपुर मंडल के राजनीतिक व शैक्षणिक गलियारों में आगामी स्नातक विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शिक्षा विभाग में विभिन्न उच्च पदों पर लंबा प्रशासनिक अनुभव रखने वाले तथा गाजीपुर के मूल निवासी चंद्रजीत सिंह यादव ने आधिकारिक रूप से चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है।
चंद्रजीत सिंह यादव ने अपने लंबे सेवाकाल का उल्लेख करते हुए बताया कि वे वर्ष 2003-04 और 2012-13-14 में दो बार डीआईओएस (DIOS) के पद पर तैनात रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने एक माह तक ‘निदेशक – हिंदी संस्थान’ के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
प्रदेश के विभिन्न जनपदों व मंडलों में उप-शिक्षा निदेशक (डिप्टी डायरेक्टर) और प्रभारी डीडी (DD) के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने के बाद वर्ष 2023 में वे सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा का यह अनुभव उन्हें जनता और शिक्षकों की समस्याओं को करीब से समझने और हल कराने में मदद करेगा।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चंद्रजीत सिंह यादव ने कहा कि उनके चुनाव प्रचार और प्राथमिकताओं के केंद्र में “शिक्षा, शिक्षक और नौजवान” होंगे। उन्होंने प्रमुख मांगों को रेखांकित करते हुए कहा:
सदन (विधान परिषद) में अपनी भूमिका पर स्थिति साफ करते हुए उन्होंने कहा कि वे किसी राजनीतिक दल की व्हिप या दबाव में काम करने के बजाय एक स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में जनता के बीच हैं।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे किसी दल के बहकावे में आने के बजाय अपनी स्वतंत्र सोच का इस्तेमाल करें और एक ऐसे प्रतिनिधि को चुनें जो सेवा नियमों, कानूनों और जमीनी हकीकत को समझता हो।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…