तारिक आज़मी
नई दिल्ली (PNN24 News, 21 अक्टूबर 2026): जंतर-मंतर पर निषेधाज्ञा के उल्लंघन और प्रिवेंटिव डिटेंशन (निवारक हिरासत) के मामले में तिहाड़ जेल में बंद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बुधवार को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) की अदालत ने दोनों नेताओं के मुचलके स्वीकार करते हुए उन्हें रिहाई के आदेश दे दिए हैं।
इससे पहले इन दोनों नेताओं ने अपनी न्यायिक हिरासत को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटया था।
यह पूरा विवाद 10 अक्टूबर को शुरू हुआ था, जब CJP नेताओं द्वारा सोशल मीडिया के जरिए बिना अनुमति जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए अभिजित दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को हिरासत में लिया था।
इस हाई-प्रोफाइल मामले में कानूनी विशेषज्ञों द्वारा बीएनएसएस के अध्याय 9 के तहत प्रदत्त निवारक शक्तियों और पुलिस-मजिस्ट्रेट की भूमिका को लेकर भी कानूनी बहस छिड़ी हुई थी, जो अब एसईएम कोर्ट द्वारा मुचलके मंजूर किए जाने के बाद नए मोड़ पर आ गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…