महविश कुरैशी
नई दिल्ली (PNN24 News, 21 अक्टूबर 2026): भारत में हाल के महीनों में हुए विभिन्न प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर संयुक्त राष्ट्र (UN) के 16 मानवाधिकार विशेषज्ञों ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (OHCHR) के माध्यम से जारी इस बयान में भारतीय अधिकारियों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का पूर्ण सम्मान करने, उसकी रक्षा करने तथा मानवाधिकारों के कथित उल्लंघनों के मामलों में निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
यूएन के विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय अधिकारियों को शांतिपूर्ण सभाओं पर अनुचित प्रतिबंध लगाने, अत्यधिक बल प्रयोग करने, मनमाने ढंग से हिरासत में लेने और विशेष रूप से छात्रों को निशाना बनाए जाने के मामलों को लेकर पहले भी आगाह किया जा चुका है।
संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने कड़े शब्दों में कहा है कि इस तरह के कदम अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत भारत के बुनियादी दायित्वों का सीधा उल्लंघन करते हैं। इन दायित्वों में शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठा होने की आजादी, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, व्यक्तिगत स्वतंत्रता, सुरक्षा और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाने का अधिकार शामिल हैं।
यूएन का स्पष्ट मत है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर किसी भी प्रकार की रोक केवल कानून के तहत होनी चाहिए, उसका कोई वैध और प्रासंगिक उद्देश्य होना चाहिए तथा वह उचित सीमा के भीतर ही होनी चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों ने सरकार से मांग की है कि वह यह सुनिश्चित करे कि ऐसी घटनाएं दोबारा न दोहराई जाएं तथा स्टूडेंट्स व आम नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की पूरी रक्षा की जाए, ताकि वे अपनी शिकायतें और नाराजगी शांतिपूर्ण ढंग से साझा कर सकें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…