शफी उस्मानी
वाराणसी (PNN24 News, 13 अक्टूबर 2026): उत्तर प्रदेश के धार्मिक और सांस्कृतिक नगर वाराणसी ने खेल जगत में एक और गौरवशाली अध्याय जोड़ दिया है। शहर के ऐतिहासिक और व्यस्त इलाके दालमंडी (भीख शाह गली) निवासी प्रतिभावान छात्र मुस्तफा खान ने राष्ट्रीय स्तर की सीआईएससीई (CISCE) स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। इस ऐतिहासिक सफलता के साथ ही मुस्तफा खान वाराणसी के पहले ऐसे स्केटर बन गए हैं, जिनका चयन ‘स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (SGFI) की राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
मुंबई के प्रतिष्ठित अमेया इंटरनेशनल ट्रैक पर आयोजित इस राष्ट्रीय स्केटिंग मुकाबले में देश भर से हजारों की संख्या में धुरंधर स्केटर्स ने हिस्सा लिया था। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मुस्तफा खान उत्तर प्रदेश से भाग लेने वाले इकलौते स्केटर थे, जिन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया:
डब्लू. एच. स्मिथ स्कूल (W.H. Smith School) के मेधावी छात्र मुस्तफा खान अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का पूरा श्रेय अपने गुरुजनों, अपने पिता इमरान खान (जो पेशे से बिल्डर हैं), अपनी माता, तथा अपने चाचा फुरकान खान को देते हैं, जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया।
मुस्तफा की इस कामयाबी की खबर जैसे ही उनके गृह नगर वाराणसी और विशेषकर दालमंडी क्षेत्र में पहुंची, वहां जश्न और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। इलाके के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने उनके घर पहुंचकर मुस्तफा खान को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…