शफी उस्मानी
वाराणसी (PNN24 News): बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका/BLW) में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य (ट्रैक्शन) सोमेश कुमार ने उच्चस्तरीय दौरा किया। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने बरेका के विभिन्न निर्माण शॉप्स का गहन निरीक्षण कर लोको निर्माण की अत्याधुनिक तकनीक, उत्पादन क्षमता, गुणवत्ता और संरक्षा (सेफ्टी) मानकों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त सदस्य (ट्रैक्शन) सोमेश कुमार ने बरेका के प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों—लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप और लोको टेस्ट शॉप का दौरा किया।
निरीक्षण के उपरांत प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में सोमेश कुमार की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार ने उन्हें प्लांट भेंट कर स्वागत किया।
बैठक के दौरान बरेका की वर्तमान उत्पादन गतिविधियों, तकनीकी प्रगति, लोको निर्माण और गुणवत्ता नियंत्रण की समीक्षा की गई। इस अवसर पर:
समीक्षा बैठक में प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (प्रोजेक्ट) कौशलेश सिंह, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (डीजल-पीओएच) एस.बी. पटेल, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (सर्विस इंजीनियर) विपुल सिंह, मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह और मुख्य संरक्षा अधिकारी जितेंद्र अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…