आफताब फारुकी
डेस्क: शाम ढलते ही सड़क किनारे सजने वाले चाट, गोलगप्पे और मोमोज के ठेले हम सभी को अपनी ओर खींच लेते हैं। तीखा, चटपटा और मसालेदार खाना आज हर उम्र के व्यक्ति की जुबान का स्वाद बन चुका है। सड़क किनारे सजी रंग-बिरंगी दुकानों से लेकर छोटे-बड़े खाने के ठिकानों तक, स्वाद के नाम पर तरह-तरह के व्यंजन परोसे जा रहे हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है कि जो चीज जीभ को कुछ पलों का स्वाद दे रही है, क्या वह आपके शरीर को भी सुरक्षित रख पा रही है?
सबसे बड़ी विडंबना तो यह है कि ग्राहक स्वाद देखकर हंसते-खेलते पैसे खर्च कर देता है, लेकिन कभी यह जांचने की जहमत नहीं उठाता कि उसकी प्लेट में आखिर परोसा क्या जा रहा है। चटकारे के कुछ मिनटों के लिए कहीं हम अपनी सेहत के साथ वर्षों का समझौता तो नहीं कर रहे?
यह समय जागने का है। खाद्य सुरक्षा केवल सरकारी कागजों में दर्ज नियमों का विषय बनकर नहीं रह जानी चाहिए।
याद रखिए, हर चटपटी चीज स्वादिष्ट लग सकती है, लेकिन हर स्वादिष्ट चीज सुरक्षित हो, यह बिल्कुल जरूरी नहीं।
आज सवाल सिर्फ यह नहीं है कि खाना कितना स्वादिष्ट है, बल्कि असली सवाल यह है कि खाने के बाद हमारी सेहत कितनी सुरक्षित है? स्वाद के नाम पर सेहत से खिलवाड़ अब बंद होना चाहिए—और इसकी शुरुआत हमारी अपनी समझदारी से ही होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…