महविश कुरैशी
वाराणसी (PNN24 News, 28 अक्टूबर 2026): वाराणसी जिला एवं सत्र न्यायालय से पत्रकारिता की साख और सच की आवाज के पक्ष में एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला सामने आया है। वाराणसी के वरिष्ठ पत्रकार तारिक आज़मी के खिलाफ एम्बिशन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. राशिद परवेज़ द्वारा दर्ज कराए गए कथित रंगदारी और आईटी एक्ट के मुकदमे में अदालत ने पत्रकार को बड़ी राहत देते हुए उनकी अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) याचिका को स्वीकार कर लिया है।
अदालत में सुनवाई के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश (एससी/एसटी) सर्वजीत कुमार सिंह की अदालत के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शिशिर सिंह ने पूरे घटनाक्रम का ब्योरा प्रस्तुत किया:
वरिष्ठ अधिवक्ता शिशिर सिंह ने अदालत को अवगत कराया कि इस मामले में पीड़ित पत्रकार महविश कुरैशी की शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है, वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) वाराणसी द्वारा मेडिकल बोर्ड का गठन कर जांच भी शुरू की जा चुकी है।
अधिवक्ता ने तर्क दिया कि मानवाधिकार आयोग के संज्ञान, सीएमओ जांच और पत्रकार द्वारा छापी जा रही बेबाक व निष्पक्ष खबरों से बौखलाकर डॉ. राशिद परवेज़ ने दबाव बनाने के उद्देश्य से कैंट थाने में यह पूरी तरह से कपोल-कल्पित और फर्जी मुकदमा दर्ज करवाया था।
अदालत में वरिष्ठ अधिवक्ता शिशिर सिंह द्वारा पेश किए गए अकाट्य साक्ष्यों, न्यायिक तर्कों और जिरह को गंभीरता से लेते हुए अपर सत्र न्यायाधीश सर्वजीत सिंह की अदालत ने वरिष्ठ पत्रकार तारिक आज़मी की अग्रिम जमानत याचिका को सहर्ष मंजूर करने का आदेश जारी किया।
अदालत के इस फैसले के बाद जब न्यूज़ डेस्क ने वरिष्ठ पत्रकार तारिक आज़मी का पक्ष जानना चाहा, तो उन्होंने केवल दो शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की— “सत्यमेव जयते…!”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…