अनुराग पाण्डेय
वाराणसी (PNN24 News): मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध की आग अब बनारस के कानूनी गलियारों तक पहुंच गई है। वाराणसी जिला कचहरी परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तस्वीर पर फूल-माला चढ़ाकर उनकी प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल राज ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
राहुल राज ने कहा:
“मैं राहुल राज, बनारस से अधिवक्ता हूँ और आज हम लोगों ने ज्ञानेश कुमार जी का देहांत घोषित कर दिया है। देश भर में इतने दिनों से आंदोलन हो रहे हैं, लेकिन ज्ञानेश कुमार ने एक बार भी देश की जनता को संबोधित नहीं किया और अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी। इसलिए हम मानते हैं कि ज्ञानेश कुमार अब मर चुके हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि यदि ज्ञानेश कुमार जीवित हैं तो वे देश की जनता के सामने आएं और खुलकर बताएं कि किसके दबाव या कहने पर वोट चोरी हुई है, तब देश की जनता उन्हें माफ करने पर विचार करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत देश के नागरिकों को ‘राइट टू वोट’ (Right to Vote) का मौलिक अधिकार मिला है, लेकिन लाखों-करोड़ों वोटों को SIR प्रक्रिया के माध्यम से रद्द कर लोकतंत्र की हत्या की गई है।
प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने अपनी तीन मुख्य मांगों को रेखांकित किया:
सीईसी का इस्तीफा: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से तत्काल इस्तीफा दें।
SIR प्रक्रिया रद्द हो: वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को पूरी तरह निरस्त किया जाए।
बैलेट पेपर से चुनाव: देश में ईवीएम की जगह पारंपरिक बैलेट पेपर (Ballot Paper) से चुनाव कराए जाएं।
अधिवक्ता राहुल राज ने देश की राष्ट्रपति महोदया से अपील करते हुए कहा कि संविधान के तहत कार्यपालिका और लोकतांत्रिक व्यवस्था सुचारू रूप से न चलने पर उन्हें हस्तक्षेप करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले SIR प्रक्रिया को रद्द कर बैलेट पेपर से वोटिंग सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि चुनावों में पारदर्शिता बनी रहे।
अधिवक्ताओं ने साफ किया कि उनका यह आंदोलन पूरी तरह संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीकों से लगातार जारी रहेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…