मो0 सलीम
वाराणसी (PNN24 News, 26 अक्टूबर 2026): धर्मनगरी वाराणसी से साइबर अपराध और न्यायपालिका से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। बीमा (इंश्योरेंस) पर बोनस देने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 11 लाख 72 हजार से अधिक की रकम ठगने के मामले में आरोपी को जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी की जमानत अर्जी मंजूर कर ली।
प्रकरण के मुताबिक, वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरहा निवासी वादी श्यामलाल पाल ने गत 8 जुलाई 2026 को साइबर थाने में एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई थी।
जिला सत्र न्यायालय में आरोपी रंजन कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव ने प्रभावी पैरवी करते हुए अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत ने आरोपी को 50-50 हजार रुपये की दो जमानतें एवं बंधपत्र (Bail Bonds) प्रस्तुत करने पर जेल से रिहा करने का आदेश दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…