ईदुल अमीन
वाराणसी (PNN24 News, 31 अक्टूबर 2026): दीपावली और आगामी त्योहारों के मद्देनजर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस अवैध गतिविधियों और सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में दशाश्वमेध थाना पुलिस ने मुखबिर की खास सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण करने वाले एक आरोपी को धर दबोचा है। पुलिस ने मौके से 143 किलोग्राम अवैध पटाखा बरामद किया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को उ.नि. अजित कुमार चौधरी अपनी हमराह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के अंतर्गत साई बाबा मंदिर, बढ़ई टोला के पास स्थित एक मकान पर छापा मारा।
पुलिस ने मौके से गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है:
पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्त स्वयं जैन ने स्वीकार किया कि आगामी त्योहारों (दीपावली) के मद्देनजर बाजार में मांग अधिक होने के कारण वह अधिक से अधिक माल इकट्ठा कर रहा था, ताकि ज्यादा मुनाफा कमा सके। इसी चक्कर में उसने अवैध रूप से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का भंडारण कर लिया था।
दशाश्वमेध पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा इस प्रकार के अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…