महविश कुरैशी
वाराणसी (PNN24 News, 18 अक्टूबर 2026): वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रल जेल रोड स्थित रिहाइशी भवन में भारी मात्रा में अवैध पटाखा और विस्फोटक सामग्री पकड़े जाने के बाद अब शहर के दूसरे बड़े हिस्सों में चल रहे काले कारोबार की परतें खुलने लगी हैं।
सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक, कर्णघंटा की घनी आबादी और संकरी गलियों के बीच राहुल गुप्ता का एक चार मंजिला बड़ा भवन मौजूद है, जिसके चारों तरफ से ताले बंद हैं।
‘जगमग इंडस्ट्री’ की आड़ और करोड़ों का जखीरा: सूत्रों का दावा है कि ‘जगमग इंडस्ट्री’ की आड़ में इस चार मंजिला इमारत के चप्पे-चप्पे में लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री ठूंस-ठूंस कर भरी गई है।
छापेमारी के बाद से ताला नहीं खुला: जब से कैंट वाले ठिकाने पर पुलिस की रेड पड़ी है, तब से सुरक्षा के एहतियात के तौर पर इस चार मंजिला गोदाम का ताला दोबारा नहीं खोला गया है, ताकि किसी की नजर इस पर न पड़े।
सूत्रों का यह भी दावा है कि कारोबारियों द्वारा भले ही फिलहाल भौतिक रूप से आवाजाही कम कर दी गई हो, लेकिन उनका अवैध नेटवर्क अभी भी सक्रिय है:
व्हाइट कॉलर व्हाट्सएप ऑर्डर: सूत्रों का दावा है कि राहुल गुप्ता और हर्ष गुप्ता द्वारा ग्राहकों से माल की सप्लाई का ऑर्डर सीधे व्हाइट कॉलर व्हाट्सएप चैट के माध्यम से लिया जा रहा है और लोगों को ऑनलाइन बिल भी प्रदान किए जा रहे हैं। हालांकि, ग्राहकों को यह आश्वासन दिया जा रहा है कि माहौल ठंडा होने के बाद दो-चार दिनों में माल डिलीवर कर दिया जाएगा।
सप्लाई का रूट और ट्रांसपोर्ट: सूत्रों के अनुसार, इस भवन से देर रात या अहले-सुबह (भोर में) माल पैक करके बेनिया स्थित ट्रांसपोर्ट के माध्यम से विभिन्न गंतव्यों को भेजा जाता है। माल उतारने और लोड करने के लिए अमूमन राम सिंह अखाड़े के पास इनका एक फिक्स ट्रांसपोर्टर नेटवर्क काम करता है। हालांकि, कैंट की कार्रवाई के बाद से पिछले दो दिनों से इन्होंने एहतियातन सप्लाई रोक रखी है।
स्थानीय सूत्रों का यह भी दावा है कि इस बंद पड़े गोदाम और भवन की निगरानी के लिए स्थानीय स्तर पर कुछ मनबढ़ और शातिर युवकों को पैसे के बल पर तैनात किया गया है, जो हर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति और पुलिस मूवमेंट पर कड़ी नजर रखते हैं।
चूंकि मामला जनसुरक्षा से जुड़ा हुआ है, ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या स्थानीय चौक थाना पुलिस और कर्णघंटा चौकी इंचार्ज इस भारी-भरकम अवैध भंडारण से पूरी तरह अनजान हैं? अगर अंजान भी है तो जन सुरक्षा के तहत बंद भवन पर एक नज़र दौड़ा लेने में क्या हर्ज है,
शहर की घनी आबादी के बीच स्थित इस बहुमंजिला गोदाम पर यदि समय रहते प्रशासनिक नजर नहीं पड़ी, तो यह किसी बड़ी अनहोनी को न्यौता दे सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…